Breaking

200 विद्यार्थियों ने सीखे जीवन बचाने के गुर, स्वास्थ्य जागरूकता व बीएलएस प्रशिक्षण आयोजित

छत्तीसगढ़ 28 June 2026 (25)

post

देश24 न्यूज: 

राजनांदगांव। भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में गुरुवार को पीटीएस ऑडिटोरियम में केयरिंग फॉर कम्युनिटी-हेल्थ अवेयरनेस एंड बीएलएस ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 200 विद्यार्थियों को स्वास्थ्य जागरूकता के साथ आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संयुक्त संचालक सह चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल मनोहरराव देशकर ने जीवनशैली में परिवर्तन का महत्व-नींद एवं योग की भूमिका विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि पर्याप्त नींद, संतुलित दिनचर्या और नियमित योगाभ्यास बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान चिकित्सा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रकाश खुंटे ने बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने हृदयाघात जैसी आपात स्थितियों में सीपीआर (सीपीआर) की उपयोगिता, प्राथमिक उपचार और समय पर सही कदम उठाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग की प्रशिक्षण टीम ने भी सहयोग करते हुए आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, प्राथमिक उपचार और अन्य जीवनरक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया।
पीटीएस स्कूल, राजनांदगांव के लगभग 200 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. अजय कुमार, डॉ. आदान भाटिया एवं अनिमेष श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता एवं जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी नियमित आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया।


You might also like!


RAIPUR WEATHER