Breaking
- यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहा...
- ‘समन्वय 2026-27’ में विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल से दिखाई नवाचार की प्रतिभा
- भाजपाईयों ने किया देवी-देवताओं का अपमान : कुलबीर छाबड़ा
- डोंगरगढ़ में R.K. GREENS के 23 प्रीमियम प्लॉट उपलब्ध, रेलवे चौक से एक किमी दू...
- महिला हैंडबॉल में राजनांदगांव की टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में बिलासपुर को 15...
- इंदिरा जयंती पर कांग्रेस भवन में विविध आयोजन, संगठनात्मक मजबूती का लिया संकल्प
- ‘समन्वय 2026-27’ के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेल प्रतियोगिताओं की...
- प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ ...
- डोंगरगांव में युवा खेल प्रतियोगितापूर्व सैनिकों ने बढ़ाया हौसला, कबड्डी व दौड...
- पशुधन विकास विभाग की व्यवस्था चरमराई : नए उपसंचालक के आते ही कलेक्टर दर के वा...
डोंगरगढ़ में R.K. GREENS के 23 प्रीमियम प्लॉट उपलब्ध, रेलवे चौक से एक किमी दूर है लोकेशन

डोंगरगढ़। शहर में अपना घर बनाने या आवासीय भूखंड खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए डोंगरगढ़-खैरागढ़ स्टेट हाईवे स्थित केदारबाड़ी में R.K. GREENS प्रीमियम आवासीय प्लॉट परियोजना विकसित की गई है। इस परियोजना में कुल 23 आवासीय प्लॉट उपलब्ध हैं। इसकी खास बात यह है कि यह शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र रेलवे चौक और गोल बाजार से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
परियोजना में 1,030 से 1,720 वर्गफुट तक के प्लॉट उपलब्ध हैं। कॉलोनी में 30 फीट चौड़ी सीमेंट-कंक्रीट सड़कें, निर्धारित मानकों के अनुरूप विद्युत व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम और आकर्षक मुख्य प्रवेश द्वार जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। शहर के बाजार और अन्य जरूरी सुविधाएं नजदीक होने से यहां आवागमन भी सुविधाजनक रहेगा।
R.K. GREENS को RERA की स्वीकृति प्राप्त है। वहीं नगर एवं ग्राम निवेश (TNCP), राजनांदगांव से लेआउट स्वीकृत है। एसडीएम डोंगरगढ़ से डायवर्जन की अनुमति के साथ नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग (PWD) और CSPDCL सहित संबंधित विभागों से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) भी प्राप्त किए गए हैं।
प्लॉट खरीदने वाले ग्राहकों की सुविधा के लिए सभी प्रमुख बैंकों से ऋण सुविधा उपलब्ध कराई गई है। परियोजना में आवासीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बुनियादी सुविधाओं का विकास किया गया है। केदारबाड़ी में स्थित यह परियोजना उन लोगों के लिए विकल्प है, जो शहर के प्रमुख बाजारों के करीब अपना आवासीय भूखंड लेना चाहते हैं।
*यहां करें संपर्क:* R.K. GREENS, केदारबाड़ी, डोंगरगढ़-खैरागढ़ स्टेट हाईवे, डोंगरगढ़। अधिक जानकारी और साइट विजिट के लिए मोबाइल नंबर 93002 66768 पर संपर्क किया जा सकता है।











