Breaking
- रजक समाज को एससी वर्ग में शामिल करने की मांग तेज, एकजुटता व शिक्षा पर जोर
- डुमरडीहकला में 8 दिसंबर को होगा भव्य 'पटपर' जस झांकी का आयोजन
- इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया पुष्पांजलि अर्पित, विचार गोष्ठी...
- रेजांगला के अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, हरीश यादव बोले— रेजांगला का युद्...
- रेजांगला के अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, हरीश यादव बोले— रेजांगला का युद्...
- संविधान रक्षा मार्च में जुटेगी कांग्रेस, वोट रक्षक अभियान को लेकर भी बनी रणनीति
- युवा हमारी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में निभा रही अहम भूमिका : कुलबीर...
- टेड़ेसरा में जन चौपाल लगाकर कांग्रेस ने दिया वोट बचाओ-देश बचाओ का संदेश
- शिक्षिका चन्द्रिका टोडर को मिला नवदीप गुरु गौरव सम्मान
- श्रीकृष्ण गौशाला में गोपाष्टमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों ने ग्रहण की ...
डुमरडीहकला में 8 दिसंबर को होगा भव्य 'पटपर' जस झांकी का आयोजन

राजनांदगांव। ब्लॉक के ग्राम डुमरडीहकला (ठेलकाडीह) में 8 दिसंबर 2026 को एक दिवसीय भव्य जस झांकी एवं भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जय जगन्नाथ सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पटपर झांकी 'श्री दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी परिवार' के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर करेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5 बजे से होगी। धार्मिक एवं सांस्कृतिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जगन्नाथ मंदिर, अमलीपदर के राष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य पं. रामानुज युवराज पाण्डेय शामिल होंगे।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जस झांकी का आनंद लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।











