Breaking
- 91 मनोकामना ज्योति कलशों की रोशनी से जगमगाया शक्तिधाम
- छत्तीसगढ़ हॉकी की विजयी शुरुआत, असम को 8-0 से हराया
- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
- नवोदय विद्यालय परिसर में लगाए 220 नारियल के पौधे, पूर्व छात्रों ने निभाई भागी...
- प्रदीप शर्मा ने युवाओं को वालेंटियर सेवा से जुड़ने किया प्रेरित
- शक्तिधाम में प्रज्ज्वलित होंगी 91 मनोकामना ज्योत कलश
- डोंगरगढ़ मेले से पहले नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान
- श्री कल्याणिका देवस्थानम में शारदीय नवरात्रि पर होगा विशेष हवन
- यूजीसी के नियमों पर सर्व समाज का शक्ति प्रदर्शन, सुधार की मांग को लेकर प्रशास...
- कांग्रेस नेता आसिफ अली ने डीआरएम से अंडरब्रिज निर्माण में तेजी लाने की मांग रखी
BJP NEWS: Cm साय फिर बने 'भाजपाई'... 50 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ शुरू हुआ अभियान...
मैं भी भाजापाई: भाजपा सदस्यता अभियान की शुरूआत के लिए आयोजित समारोह में सैकड़ों लोग हुए शामिल...

Raipur: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार को पार्टी के 'महापर्व' का आगाज किया। भाजपा सदस्यता अभियान की शुरूआत हुई। इस मौके पर पं. दीनदयाल आडिटोरियम में अभियान का आगाज करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित अन्य मंत्री और पार्टीजनों ने पुन: बीजेपी की सदस्यता ली। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सदस्यता दिलाई।
पंडित दीनदयाल आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंचे। बता दें कि बीजेपी (BJP) का यह सदस्यता अभियान राज्य में 31 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें हर ब्लॉक में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह से प्रदेश में भाजपा ने 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। अभियान के विषय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल सदस्यता ली है। इसके बाद अब छत्तीसगढ़ में संगठन के महापर्व की शुरूआत हुई है। हम लोगों ने सदस्यता लेकर अभियान की शुरूआत कर ली है। आज दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक दल के सदस्यता अभियान की शुरूआत हुई है। हमारी पार्टी की शुरूआत भारतीय जनसंघ पार्टी के रूप में हुई थी। आपातकाल के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की स्थापना हुई है और तब से भाजपा की यात्रा शुरू है। एक समय हमारे पास सिर्फ 2 सांसद रहते थे लेकिन अब छत्तीसगढ़ के निमार्ता अटलबिहारी बाजपेयी ने भाजपा के कमल खिलने का भरोसा जताया था। देश के तेरह राज्यों में बीजेपी की सरकार चल रही है।
कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा: साय
मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि भाजपा कार्यकतार्ओं की पार्टी है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। हमारी पार्टी विचारधारा की पार्टी है। भाजपा (BJP) की रीति-नीति को एक-एक कार्यकर्ता तक पहुंचाना है। हमारी सरकार देश के हर वर्ग के विकास के लिए कटिबद्ध है। हमने इतने कम समय में मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम किया है। इस बार हमारा लक्ष्य पिछली बार से कई ज्यादा है, इसलिए हमें भी ज्यादा करना है।
लाखों लोग बनेंगे भाजपाई: किरण
इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में लोग भाजपा (BJP) से जुड़ना चाह रहे हैं। मंगलवार से सभी प्रांत मुख्यालय में सदस्यता अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। हमारे सभी वरिष्ठ नेता सभी जिलों में अतिथि के रूप में जा रहे हैं। इससे पहले शक्ति और बूथ केंद्रों तक, सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों पर कार्यशाला भी हुई है। यह अभियान हमारे संगठन का महापर्व है।
==



.jpg)








