Breaking

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह संपन्न

छत्तीसगढ़ 08 June 2026 (18)

post

देश24 न्यूज: 

राजनांदगांव। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। शिविर के दौरान विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों को अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लेकर खेल की बारीकियों, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन एवं टीम भावना का प्रशिक्षण प्राप्त किया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग राजनांदगांव के द्वारा जिले 26 जगहों में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें हॉकी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, चिखली स्कूल मैदान, डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल मैदान में  तीरंदाजी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में, नेटबॉल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में, एथलेटिक शंकरपुर स्कूल में, फुटबॉल बजरंगपुर, वाइडनियर स्कूल, दिग्विजय स्टेडियम, कराते कस्तूरबा और ममता नगर में, वॉलीबॉल स्टेट स्कूल, बख्शी स्कूल, बगनदी, धर्मूटोला, हैंडबॉल स्टेट स्कूल, कबड्डी माड़ियांन, कमला कॉलेज राजनंदगांव, ग्राम भेड़िया ग्राम जोब, भारतत्तोलन जय भवानी व्यामशाल, दिग्विजय स्टेडियम, सॉफ्ट बॉल ठाकुर प्यारे लाल स्कूल, खो खो ग्राम लाटमेटा, ग्राम कोशल में आयोजित की गई थी।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि मधुसूदन यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक सोच विकसित करने का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से शिविर में प्राप्त प्रशिक्षण का नियमित अभ्यास करने तथा भविष्य में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षकों द्वारा शिविर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। शिविर के दौरान खिलाड़ियों को खेल कौशल विकास, फिटनेस प्रशिक्षण, योग, वार्म-अप एवं खेल नियमों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शिविर से उन्हें खेल के प्रति नई ऊर्जा एवं प्रेरणा मिली है। समारोह में सभी प्रतिभागियों को शिविर में सहभागिता के लिए प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, रेखा पदम अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा, पार्षद सुनील साहू, सब इंस्पेक्टर पीटीएस अनीता साहू, अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी शबनम अंसारी, आबिद बेग, ममता गुप्ता, अनुराज श्रीवास्तव, अशोक सेन, अजय लोहार, मुरली भारद्वाज, ऋषि मेश्राम, राहुल साहू, संध्या पदम, शकील अहमद, परमजीत सिंह, राजेश निर्मलकर, तरण सिंह, दिव्या धारावत, सुखदेव राउत, अर्चना चौधरी कृष्णा यादव, प्रियंका चौराया, वीर सिंह, रूपेंद्र साहू, दिलीप कछम, कलाराम साहू, संतु मरकाम, वीरेंद्र सिन्हा, लेखराम देवांगन, जय हिंद निषाद, कुमारू राम पटेल सहित विभिन्न खेल संघों के खिलाड़ी, प्रशिक्षक, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।


You might also like!


RAIPUR WEATHER