Breaking
- बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटा...
- छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, राय...
- आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोप...
- पितृ पक्ष में बुजुर्गों के बीच पहुंचीं वीरांगना-पद्मावत की महिलाएं, भोजन कराय...
- देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं...
- गरबा आयोजनों में सांस्कृतिक मर्यादा और सुरक्षा की मांग, हिंदू जागरण मंच ने सौ...
- लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समार...
- महापौर एवं आयुक्त ने किया राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पदक विजेत...
- शंकरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यक्रम
- सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा...
बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के निर्देश पर बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लेने तथा स्मार्ट मीटर के स्थान पर सामान्य मीटर लगाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 38, दिग्विजय वार्ड में कांग्रेस नेता विशु अजमानी एवं सागर ताम्रकार ने घर-घर पहुंचकर वार्डवासियों से मुलाकात की। इस दौरान नागरिकों ने बिजली बिलों में बढ़ोतरी तथा स्मार्ट मीटर को लेकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव साझा किए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से हस्ताक्षर करवाए और आवेदन फॉर्म भरवाकर बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी वापस लेने, स्मार्ट मीटर के स्थान पर सामान्य मीटर लगाए जाने सहित अन्य मांगों को दर्ज किया।
कांग्रेस नेता विशु अजमानी ने कहा कि बिजली प्रत्येक परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। बिजली बिलों में होने वाली बढ़ोतरी का असर आम परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ता है। आम उपभोक्ताओं की समस्याओं और मांगों को सामने लाने के उद्देश्य से कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच पहुंचकर हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं।
सागर ताम्रकार ने कहा कि वार्डवासियों ने बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर को लेकर अपनी समस्याएं एवं चिंताएं साझा की हैं। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से नागरिकों की मांगों को एकजुट रूप से संबंधित स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। आम उपभोक्ताओं के हित में बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी पर पुनर्विचार किया जाना आवश्यक है।
इस दौरान लकी साहू, हर्षिल भलावे, प्रियांश भिमटे, सोमिल जैन, जुगल ताम्रकार, अंशुल श्रीवास्तव एवं देवेंद्र देवांगन सहित युवा साथियों ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।











