Breaking

दुर्ग से बनारस-बलिया तक सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग, सांसद को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ 09 June 2026 (14)

post

देश24 न्यूज: 

राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच एवं सर्व हिंदू समाज ने सांसद संतोष पांडे को ज्ञापन सौंपकर दुर्ग से वाराणसी और बलिया तक नई सुपरफास्ट ट्रेन शुरू करने की मांग की है। संगठन ने प्रस्तावित ट्रेन का नाम भृगु मुनि सुपरफास्ट एक्सप्रेस रखने का सुझाव दिया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़, विशेषकर राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु हर वर्ष अस्थि विसर्जन, पिंडदान, श्राद्ध कर्म और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए वाराणसी, गया और गंगा तट की यात्रा करते हैं। इन स्थानों के लिए सीधी रेल सुविधा नहीं होने के कारण यात्रियों को कई बार ट्रेन बदलनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त हानि होती है।
संगठन ने मांग की है कि दुर्ग जंक्शन से राजनांदगांव, गोंदिया, जबलपुर, प्रयागराज, वाराणसी होते हुए बलिया तक सुपरफास्ट ट्रेन संचालित की जाए। उनका कहना है कि इससे श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को सीधी एवं सुविधाजनक रेल सेवा मिलेगी।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस रूट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नई ट्रेन शुरू होने से यात्रियों का समय बचेगा, यात्रा अधिक सुगम होगी और रेलवे को भी अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।
हिंदू जागरण मंच एवं सर्व हिंदू समाज ने सांसद संतोष पांडे से मांग को रेल मंत्रालय और केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाने तथा जल्द स्वीकृति दिलाने की पहल करने का आग्रह किया है। संगठन ने विश्वास जताया कि सांसद के प्रयासों से यह लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी और पूरे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।


You might also like!


RAIPUR WEATHER