Breaking

जिला कांग्रेस का हल्लाबोल : 'वोट चोर, गद्दी छोड़ो' के नारों से गूंजा शहर, पुतला फूंका

छत्तीसगढ़ 08 October 2026 (19)

post

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसजनों ने विरोध मार्च निकालकर मतदाता अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की। इस दौरान कांग्रेसजनों ने “वोट चोर, गद्दी छोड़ो” सहित विभिन्न नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विरोध मार्च सतनाम भवन से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक पहुंचा। यहां संविधान की प्रतिमा के समक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक वाचन किया। इस अवसर पर विपिन यादव ने कहा कि अनुच्छेद 326 लोकसभा और विधानसभा चुनावों में वयस्क मताधिकार का प्रावधान करता है। कांग्रेस ने हमेशा युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी को महत्व दिया है और 61वें संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की गई।

इसके पश्चात कांग्रेसजन जिला कलेक्ट्रेट गार्डन परिसर स्थित महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं के समक्ष पहुंचे, जहां दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया तथा राष्ट्रगान का गायन किया गया। इसके बाद कांग्रेसजन पुनः अंबेडकर चौक पहुंचे, जहां मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।

काली पट्टी बांधकर पुलिस कार्रवाई का जताया विरोध

देशभर में मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे आंदोलनों के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ की जा रही पुलिस कार्रवाई के विरोध में राजनांदगांव के कांग्रेसजन बाहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध मार्च में शामिल हुए और सांकेतिक विरोध दर्ज कराया।

मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी उद्देश्य : विपिन यादव

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता और उसका मत सर्वोपरि है। आज के विरोध मार्च का उद्देश्य मतदाता अधिकारों की रक्षा के साथ मतदाताओं में जागरूकता पैदा करना भी है। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में सामने आए वोट चोरी के आरोपों और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े गंभीर सवालों की निष्पक्ष जांच हो तथा उन्हें पद से हटाया जाए। मतदाता के वोट की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

विरोध मार्च एवं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष विपिन यादव, विधायक भोलाराम साहू, हर्षिता स्वामी बघेल, धनेश पटिला, पदम कोठारी, भागवत साहू, श्रीकिशन खंडेलवाल, कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया,कमलजीत पिंटू, अशोक फडनविस,सुदेश देशमुख, थानेश्वर पटिला, विवेक वासनिक,  दिनेश शर्मा,डॉ• आफताब आलम खान, महेन्द्र यादव, विभा साहू, हफ़िज़ खान,मन्ना यादव, प्रदीप शर्मा,  वीरेंद्र चौहान, राहुल तिवारी, पंकज बांधव, अनीस खान, रज्जु जान, आसिफ अली, ब्लॉक अध्यक्षगण, परस लहरे, अमित चंद्रवंशी, हनी ग्रेवाल, राहुल देवांगन, दुर्गेश द्विवेदी, चंद्रेश वर्मा, गोपी रजक, शिशुपाल भारती, राजू सिन्हा, चुम्मन साहू, क्रांति बंजारे, राजकुमारी सिन्हा, होम दत्त वर्मा, तरुण सिन्हा, मदन साहू,  हेमू सोनी, मोतीलाल साहू, ललिता साहू, निरंजन पासवान, ब्लाक अध्यक्षगण टीकेश साहू, पुसऊ राम वर्मा,, हरीश भंडारी, पंचराम चंदेल, नरेश उके, प्रताप धावड़े, रोहित चंद्राकर, कृष्णा मेश्राम, के अलावा सोनू खान, विष्णु लोधी,  रमा देवी वर्मा,नलिनी मेश्राम, तुकज साहू, टिंकू साहू, परस साहू, कुलदीप कुरेंजकर,  मदन मंडावी,भावेश साहू, पियूष दुबे, दिलेश्वर वर्मा, मतीन खान, सुनील कोठारी, पूरन नेताम, कुंभलाल जोशी, केदार यादव, अमित अग्रवाल, सागर ताम्रकार, संजय यादव, फरमान अली, डॉक्टर राकेश, दयावान देवांगन, ज्ञानदास मानिकपुरी, जय नारायण सिंह, शीतल साहू, रामाधार साहू, केशव तांडी, किरण मेश्राम, हनीफ खान, विशाल गढ़े, राहुल गजभिये, शेख अनीस, जितेंद्र साहू, ऋषि रजक, मन्नू पंचतिलक, अनीश कुरैशी, अतुल वर्मा, अंसार खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


You might also like!


RAIPUR WEATHER