Breaking

संस्कार सिटी कॉलेज में गरबा-डांडिया की धूम, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

छत्तीसगढ़ 16 October 2026 (17)

post

राजनांदगांव। ठाकुरटोला स्थित संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नवरात्रि के अवसर पर दो दिवसीय गरबा उत्सव और भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 15 सितंबर को गरबा उत्सव और 16 सितंबर को भजन कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मां दुर्गा की आरती और पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद पारंपरिक वेशभूषा में विद्यार्थियों ने गरबा और डांडिया नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।

रंग-बिरंगे परिधानों और मधुर संगीत के बीच विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से उत्सव को आकर्षक बना दिया। दूसरे दिन आयोजित भजन कार्यक्रम में भी विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई। दोनों दिन महाविद्यालय परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आपसी सहयोग, एकता और अनुशासन की भावना विकसित करते हैं। साथ ही सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान बढ़ाने और प्रतिभा को मंच देने में भी सहायक होते हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ना तथा उनमें रचनात्मकता और सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। समापन पर सभी ने मां दुर्गा से सुख, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।


You might also like!


RAIPUR WEATHER