Breaking
- राहुल गांधी के विरुद्ध एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च
- सांकरा व टेड़ेसरा शराब दुकानों से अवैध आपूर्ति की शिकायत, जांच की मांग
- अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला गया मैत्रीपूर्ण मैच, पटरी पार के खिलाड़...
- राज्य खेल अलंकरण : संस्कार सिटी के वूशु खिलाड़ियों को शहीद कौशल यादव व प्रशिक...
- राशि वेलफेयर सोसायटी ने किया पूर्व सैनिकों का सम्मान, क्विज़ प्रतियोगिता में ...
- जेएनवी डोंगरगढ़ में दो दिवसीय विज्ञान शिविर संपन्न, छात्राओं में वैज्ञानिक सो...
- अंधविश्वास के पर्दाफाश पर कोलिहा के विद्यार्थियों का नाटक रहा आकर्षण का केंद्र
- मेजर ध्यानचंद जयंती पर निकला खिलाड़ियों का हुजूम, नई प्रतिमा और नए एस्ट्रोटर्...
- लगातार दूसरी बार टॉपर बने उज्ज्वल कसेर, चौथे सेमेस्टर में भी हासिल किया गोल्ड...
- जेएनवी डोंगरगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन, छात्राओं ने बांधी राखियां
उमेश रगड़े के राष्ट्रीय संयोजक बनने पर रायपुर एयरपोर्ट में जोरदार स्वागत

राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग में उमेश रगड़े को राष्ट्रीय संयोजक जैसे महत्वपूर्ण दायित्व पर नियुक्त किए जाने के बाद उनके रायपुर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। रायपुर एयरपोर्ट पर राजनांदगांव नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोलू नायक के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ उनका आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार भी किया।
गोलू नायक ने कहा कि उमेश रगड़े की राष्ट्रीय स्तर पर नियुक्ति पूरे समाज और विशेष रूप से सफाई कर्मचारी परिवारों के लिए गर्व और गौरव का ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि यह केवल उमेश रगड़े की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे समाज की उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी परिवार के बेटे का राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण पद तक पहुंचना सभी के लिए प्रेरणा और सम्मान का विषय है। यह साबित करता है कि मेहनत, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण के बल पर कोई भी व्यक्ति बड़ी ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।
गोलू नायक ने कहा कि उमेश रगड़े को मिली जिम्मेदारी समाज के हर उस परिवार का सम्मान है, जिसने वर्षों से अपनी मेहनत और सेवा के माध्यम से देश और समाज को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उमेश रगड़े आगे भी राष्ट्रीय स्तर पर समाज की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और वंचित एवं मेहनतकश परिवारों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि उमेश रगड़े की यह नियुक्ति पूरे समाज का गौरव और प्रत्येक सफाई कर्मचारी परिवार के सम्मान से जुड़ी उपलब्धि है।
इस अवसर पर गोलू नायक के साथ इंटक के जिला अध्यक्ष अनुराग चौहान, डोंगरगांव विधानसभा अध्यक्ष दिलीप चंद्रवंशी, डोंगरगांव विधानसभा सचिव मुकेश सिन्हा, डोंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सलेन्द्र कोसा, भंडारपुर अध्यक्ष अश्वनी पारधी, भूपेन्द्र सिन्हा, रूपलाल सिन्हा, बलराम चंद्रवंशी, कुलेश सिन्हा, राजेन्द्र चंद्रवंशी, देवा, मोहित सिन्हा, सत्तू कवर, कोदूराम निषाद, खलेश निषाद, सुनिल निषाद, रामभरोसा पटेल, सालिक राम पटेल, नारायण सिन्हा, शशि यादव, गोपी यादव, कीर्तन चंद्रवंशी, दरबार कंवर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।












