Breaking

महिला कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा का आत्मीय स्वागत

छत्तीसगढ़ 08 May 2026 (63)

post

देश24 न्यूज: 

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिन्हा का जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में महावीर चौक पर भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के साथ हुई अपहरण की घटना के बाद उनका कुशलक्षेम जानने राजनांदगांव पहुँची संगीता सिन्हा के साथ पूर्व केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया का भी आगमन हुआ।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान ने बयान जारी कर बताया कि जिला अध्यक्ष विपिन यादव एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता महावीर चौक में स्वागत हेतु एकत्रित हुए थे। महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद संगीता सिन्हा का यह प्रथम राजनांदगांव आगमन था, जिससे कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
महावीर चौक पहुँचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, फटाको और जोरदार नारों के साथ आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों का उत्साह और ऊर्जा देखते ही बन रही थी। स्वागत उपरांत संगीता सिन्हा ने जिला अध्यक्ष विपिन यादव एवं शहर अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार के साथ संगठनात्मक मजबूती,  महिला सहभागिता और कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने के विषय पर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्माए पूर्व महापौर हेमा देशमुख, सुदेश देशमुख, कमलजीत पिंटू, शारदा तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिन्हा, झम्मन देवांगन, अशोक पंजवानी, प्रेम रूपचंदानी, सूर्यकांत जैन, अमित अग्रवाल, देवेश वैष्णव, ललित मरकाम, जितेंद्र देवांगन, रामछतरी चंद्रवंशी, पूर्व शहर महिला अध्यक्ष रौशनी सिन्हा, आशा अग्रवाल, बंटी यादव, खेरुनिशा, मोहिनी सिन्हा, दुर्गा देवांगन, तन्मय कोटड़िया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एवं युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे।


You might also like!


RAIPUR WEATHER