Breaking
- गिरौदपुरी गादी के समक्ष शीश नवा, पूजापाठ कर तोमर ने लिया आशीर्वाद !
- मसीह समाज ने फहराया तिरंगा, पर्यावरण संरक्षण के लिए कब्रिस्तान परिसर में किया...
- कराटे प्रतियोगिता : दिल्ली में चमके राजनांदगांव के सितारे, वर्णिका ने जीता गो...
- संस्कार सिटी कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
- अधिवक्ता संघ अध्यक्ष नारायण कन्नौज का स्वर्णकार संघ ने किया अभिनंदन
- आईआईटी भिलाई के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी तकनीक की बारीकियां
- प्रियंका गांधी से मिले कांग्रेस नेता अब्दुल कलाम खान, छत्तीसगढ़ सहित संगठन की...
- हस्ती देखी न हैसियत… किसे दी गई छत्तीसगढ़ में " शेर - ए - हिंद " की उपाधि ? आ...
- फार ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप में संस्कार सिटी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
- बायोडीजल प्लांट के प्रदूषण से परेशान फुलझर-मगरलोटा के ग्रामीण, भीम आर्मी ने द...
संस्कार सिटी कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

राजनांदगांव। ठाकुरटोला स्थित संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर ने भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी और महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर की। इसके बाद ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान और राजकीय गीत के साथ उपस्थितजनों ने तिरंगे को सलामी दी।
प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही मजबूत और विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने कविता की पंक्तियों के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षक और शिक्षा की जिम्मेदारी का महत्व बताया।
इसके बाद विद्यार्थियों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित देशभक्ति नाटक प्रस्तुत किया। नाटक में भारतीय सेना के साहस, शौर्य और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति समर्पण को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया।
समारोह के दौरान नशामुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों और उपस्थितजनों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य की प्रस्तुतियां भी दीं। इससे पूरे परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के अंत में सहायक प्राध्यापक श्रीमती रेणुका साहू ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों से एकता, अनुशासन और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह में महाविद्यालय के शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।











