Breaking

सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

छत्तीसगढ़ 02 October 2026 (14)

post

मोहला। कलेक्टर महोदया के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, स्वास्थ्य, सहभागिता एवं कल्याण के उद्देश्य से आज सियान मितान सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया गया। यह सात दिवसीय विशेष अभियान 01 से 07 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, सेवा कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद गतिविधियां, साइबर अपराध एवं कानूनी जागरूकता कार्यक्रम तथा सम्मान समारोह शामिल हैं।

आज के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर महोदया द्वारा 100 वरिष्ठ नागरिकों का शॉल श्रीफल,छाता और गमछे से सम्मान  किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने उनके योगदान को याद करते हुए उनके साथ संवाद, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पर विशेष जोर दिया गया। अभियान का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को समझना, उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में उनके प्रति सम्मान और संवेदनशीलता को प्रोत्साहित करना है।

सप्ताह के दौरान योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, स्वास्थ्य जांच, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजक गतिविधियों और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अभियान में जनभागीदारी के तहत जन कल्याण सामाजिक संस्थान, राजनांदगांव; गायत्री आरोग्य प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, धमतरी; एवं सुख शांति समाधान योग संस्था, नया रायपुर का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन को प्राथमिकता देते हुए नागरिकों से भी इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की गई है।

सियान मितान सप्ताह-2026 का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं आत्मीयता प्रदान करते हुए एक सशक्त, संवेदनशील और समावेशी समाज का निर्माण करना है।


You might also like!


RAIPUR WEATHER