Breaking
- 91 मनोकामना ज्योति कलशों की रोशनी से जगमगाया शक्तिधाम
- छत्तीसगढ़ हॉकी की विजयी शुरुआत, असम को 8-0 से हराया
- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
- नवोदय विद्यालय परिसर में लगाए 220 नारियल के पौधे, पूर्व छात्रों ने निभाई भागी...
- प्रदीप शर्मा ने युवाओं को वालेंटियर सेवा से जुड़ने किया प्रेरित
- शक्तिधाम में प्रज्ज्वलित होंगी 91 मनोकामना ज्योत कलश
- डोंगरगढ़ मेले से पहले नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान
- श्री कल्याणिका देवस्थानम में शारदीय नवरात्रि पर होगा विशेष हवन
- यूजीसी के नियमों पर सर्व समाज का शक्ति प्रदर्शन, सुधार की मांग को लेकर प्रशास...
- कांग्रेस नेता आसिफ अली ने डीआरएम से अंडरब्रिज निर्माण में तेजी लाने की मांग रखी
ग्राम खैरा में बनेगा मां भैरवी विशाल धाम, 26 अक्टूबर को हवन पूजन के साथ होगा भूमिपूजन

राजनांदगांव। शहर से लगे ग्राम खैरा में मां भैरवी का विशाल धाम बनने जा रहा है। धाम निर्माण के लिए 26 अक्टूबर दिन गुरुवार को हवन पूजन के साथ भूमिपूजन किया जाएगा। भूमिपूजन सुबह 11 बजे से शुरु होगा। इस धाम में मुख्य रूप से मां भैरवी के साथ दस महाविद्या पीठ, भगवान शिव पंचायत परिवार, मां दंतेश्वरी, चौसठ योगिनी, भैरव बाबा और भगवान हनुमान जी की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। समिति की ओर से बताया गया कि यहां आध्यात्मिक शक्ति तंत्र साधना केंद्र होगा। जहां लोग तांत्रिक और वैदिक पूजा ध्यान से अपने दुख का निवारण करा पाएंगे। इसके अलावा जो साधक गन है वो तन्त्र साधना वैदिक तन्त्र साधना मानव सेवा, गौ सेवा कर सकेंगे, यहां आमजनों को योग विद्या ध्यान का ज्ञान दिया जाएगा। मां भैरवी धाम के भूमिपूजन में आसपास के गांव, राजनांदगांव जिले के रहवासी के अलावा छत्तीसगढ़ के अन्य जिलो और पड़ोसी राज्यों से काफी संख्या में भक्तगण पहुंचेंगे।









.jpg)





