Breaking

नवाचार की नई उड़ान : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पेंटा सुकमा-1 में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी

छत्तीसगढ़ 28 February 2026 (23)

post

देश24 न्यूज: सुकमा। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पेंटा सुकमा-1 में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की विज्ञान के प्रति उत्साह और नवाचार की झलक देखने को मिली। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राजू डी. नायक, सेकंड इन कमांड, 150 बटालियन, सीआरपीएफ ने किया, जिन्होंने विज्ञान को राष्ट्र निर्माण का अहम हिस्सा बताया।
प्रारंभ में, एक दिन पहले विद्यालय स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मकता और वैज्ञानिक जिज्ञासा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मंडल के नेतृत्व में हुआ। प्रदर्शनी में विभिन्न मॉडल्स प्रस्तुत किए गए, जो पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, वायु प्रदूषण नियंत्रण जैसे समसामयिक मुद्दों पर आधारित थे।
मुख्य अतिथि राजू डी. नायक ने छात्रों की अभिनव प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस क्षेत्र की प्रतिभा को उजागर करने के लिए सिर्फ दृढ़ संकल्प और परिश्रम की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की और इसे सफलता का मुख्य मंत्र बताया।
कार्यक्रम प्रभारी सुश्री पूजा गौतम और समन्वयक अमन कुमार पंथी के दिशा-निर्देशन में प्रदर्शनी का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मंच संचालन की जिम्मेदारी सुश्री स्मिता मुर्मू और श्रीमती फौजिया पीएम ने संभाली, जिन्होंने इसे प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रदर्शनी में विभिन्न विद्यालयों एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल, कोंटा, स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश स्कूल, दोरनापाल और डीएवी कोंटा ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।
कार्यक्रम के अंत में, रसायन विज्ञान की शिक्षिका श्रीमती सपना धीमन ने डॉ. चंद्रशेखर वेंकट रमन के जीवन पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अनुसंधान की अहमियत समझाई।
प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए इस कार्यक्रम को जनपद में विज्ञान और नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


You might also like!


RAIPUR WEATHER