Breaking
- वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत स्टेशनपारा में जनचौपाल, 10 मंडलों की श्रृंखला...
- रावत और ठेठवार जाति के नाम में संशोधन की मांग, सांसद संतोष पांडेय को सौंपा ज्...
- कोलिहा स्कूल में सजा आनंद बाल मेला, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नाटक ने मोहा मन
- लाभ पाचम पर भगतों ने अन्नकूट का लिया लाभ
- भदौरिया चौक पर आप का सदस्यता अभियान, लोगों को पार्टी से जोड़ने की पहल
- 39 साल पहले रईस अहमद शकील ने साइकिल से नापा था राजनांदगांव से दिल्ली-अजमेर तक...
- लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता अधिकारों की रक्षा जरूरी : कांग्रेस
- अंबेडकर भवन निर्माण को लेकर जातिगत प्रताड़ना का आरोप, कलेक्टर से लगाई न्याय क...
- ग्राम पटोरा में सांसद कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज : डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू बोल...
- वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान : जन चौपाल में कांग्रेस ने उठाई मताधिकार की रक्षा की...
लाभ पाचम पर भगतों ने अन्नकूट का लिया लाभ

रायपुर. दीपावली के बाद मनाए जाने वाले लाभ पाचम पर्व पर आज यहाँ अन्नकूट का आयोजन किया गया. माँ अँबादेवी - बाबा रामदेव मँदिर परिसर में हुए इस सात्विक कार्यक्रम में दर्जनों भगतों ने परसादी ग्रहण करने का लाभ अर्जित किया.
उल्लेखनीय है कि यह आयोजन विगत कई वर्षों से अनवरत जारी है. इसकी शुरुआत स्वर्गीय श्रीमती श्यामा बाई शर्मा ने काफी बरस पहले की थी.
आज जब वह इस दुनियाँ में नहीं हैं तब भी यह आयोजन उनकी अगली पीढ़ी ने रूकने नहीं दिया. उनके भाँजे धीरेंद्र शर्मा व परिवार बीते सालों से बिना किसी रूकावट के आयोजन की जिम्मेदारी उठाते आ रहा है.
पहले हुई आरती फिर परसादी बँटी...
सत्तीबाजार इस स्थित इस मँदिर परिसर के राधा भवन में शाकद्वीपीय समाज की महिलाओं पुरूषों ने पहले भजन प्रस्तुत किए. भजनों के बाद कृष्ण भगवान की आरती की गई.
भजन - आरती के बाद दोपहर में परसादी वितरण का कार्यक्रम हुआ. अन्नकूट की परसादी में पूरी, दाल, चाँवल, कढ़ी, सब्जी, मूँग, दहीत्रा आदि का ससम्मान वितरण किया गया. दर्जनों भगतों ने परसादी चखी.
आयोजन में श्रीमती कृष्णा शर्मा, श्रीमती सुधा शर्मा, श्रीमती मधुबाई शर्मा, श्रीमती सँजूबाला मिश्रा, श्रीमती रजनी शर्मा, राजश्री, श्रीमती ज्योति गोपाल शर्मा, श्याम शर्मा, अजय कसार, डाली, खुशी व आशीष शर्मा ने बढ़ चढ़कर सहयोग प्रदान किया.









