Breaking

इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया पुष्पांजलि अर्पित, विचार गोष्ठी में किया योगदान का स्मरण

छत्तीसगढ़ 19 November 2026 (23)

post

राजनांदगांव। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर 19 नवंबर को शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शांति नगर स्थित वार्ड क्रमांक 6, नहर नाली रोड, देवेश बाड़ा में पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उनके व्यक्तित्व, कृतित्व, राष्ट्र निर्माण में योगदान और विचारों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अपने मजबूत नेतृत्व से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। इंदिरा गांधी ने कठिन परिस्थितियों में भी बड़े और निर्णायक फैसले लेकर देश का नेतृत्व किया। उनका जीवन कांग्रेसजनों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मुदलियार ने कहा कि इंदिरा गांधी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनहित, सामाजिक न्याय और देश की एकता के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर राकेश जोशी, अशोक पंजवानी, रसीद खान, शेखर वैष्‍णव, पूर्णिमा नागदेव, मामराज अग्रवाल, गजेंद्र सिंह राजपूत, सुरेंद्र देवांगन, देवेश वैष्‍णव, अमर झा, शुभम सिन्हा, लोकेश सार्वा, गोलू नायक, निश्‍चय बुराड़े, हिमालय बांधे, यादराम भीमटे, मनीष सावरकर, नारायण यादव, मुकेश वैष्‍णव, कुंदन वाहने, दादू वर्मा, सोनू साहू, परमा तिवारी, अरशद खान, कुंजलाल साहू, जुगल, निखिल पल, राकेश साहू, प्रखर सिन्हा, राकेश चंद्राकर, लकी साहू, दुर्गेश साहू, युवराज सिन्हा, गिरीश रजक, संजय साहू साहित शहर, ब्लाक, मंडल, प्रकोष्ठ एवं विभाग के पदाधिकारी, पार्षद, वरिष्ठ कांग्रेसजन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


You might also like!


RAIPUR WEATHER