Breaking
- 91 मनोकामना ज्योति कलशों की रोशनी से जगमगाया शक्तिधाम
- छत्तीसगढ़ हॉकी की विजयी शुरुआत, असम को 8-0 से हराया
- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
- नवोदय विद्यालय परिसर में लगाए 220 नारियल के पौधे, पूर्व छात्रों ने निभाई भागी...
- प्रदीप शर्मा ने युवाओं को वालेंटियर सेवा से जुड़ने किया प्रेरित
- शक्तिधाम में प्रज्ज्वलित होंगी 91 मनोकामना ज्योत कलश
- डोंगरगढ़ मेले से पहले नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान
- श्री कल्याणिका देवस्थानम में शारदीय नवरात्रि पर होगा विशेष हवन
- यूजीसी के नियमों पर सर्व समाज का शक्ति प्रदर्शन, सुधार की मांग को लेकर प्रशास...
- कांग्रेस नेता आसिफ अली ने डीआरएम से अंडरब्रिज निर्माण में तेजी लाने की मांग रखी
अमेरिका : उड़ान भरते ही क्रैश हुआ विमान, पार्किंग में आकर गिरा उल्टा...1 यात्री की मौत

अमेरिका: दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें एक यात्री की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए हैं। संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि एक इंजन वाले सेसना-172 विमान ने मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजकर 45 मिनट पर मुरिएटा में फ्रेंच वैली हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। विमान में चार लोग सवार थे। वह उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
समाचार चैनलों पर प्रसारित फुटेज में यह छोटा विमान एक पार्किंग स्थल पर उल्टा गिरा हुआ दिख रहा है। रीवरसाइड काउंटी फायर विभाग के अनुसार, यह हादसा लॉस एंजिलिस से करीब 135 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में हुआ। मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीन अन्य को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जिनमें से एक को गंभीर चोटें आई हैं। संघीय विमानन प्रशासन और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इस घटना की जांच करेंगे।









.jpg)





