देश24 न्यूज: राजनांदगांव। सीमा पर देश की रक्षा में तैनात सैनिकों के प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना व्यक्त करते हुए राजपूत करणी सेवा के नेतृत्व में राजपूत समाज के लोगों ने सैनिकों के लिए राखियां भेजीं। ऑडिटोरियम में आयोजित सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान कार्यक्रम में समाज की लोगों ने सैनिक भाइयों के लिए राखियां एवं शुभकामना संदेश तैयार कर भेजा है।
कार्यक्रम में राजपूत करणी सेवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। इस दौरान सैनिकों के सम्मान और उनके प्रति समाज की जिम्मेदारी को लेकर विचार व्यक्त किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र प्रताप सिंह का राजपूत करणी सेवा एवं समाज की ओर से राखी और शाल भेंटकर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की सीमाओं पर सैनिक विपरीत परिस्थितियों में रहकर राष्ट्र की सुरक्षा करते हैं। उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
इस अवसर पर राजपूत समाज के प्रदेश महासचिव गोल्डी भदोरिया, जिला अध्यक्ष अमन बहादुर सिंह, कपिल सिंह चौहान अजय कुशवाहा, संजय सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, महिलाएं एवं सदस्य मौजूद रहे।
Breaking
- जोश, जुनून और जीत के साथ संपन्न हुई क्षेत्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता
- सैनिकों के लिए राजपूत समाज ने भेजीं राखियां, मुख्य अतिथि महेंद्र प्रताप सिंह ...
- ट्रिपल इंजन सरकार में विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन मुख्यालय की सड़कें भी बदहाल...
- छत्तीसगढ़ की बेटियों ने बढ़ाया मान : जूनियर एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व क...
- कर्तव्यनिष्ठा के लिए डॉ. आलोक कलचूरी को ‘छत्तीसगढ़ राज्य गौरव सम्मान’
- कुलगाम हत्याकांड के विरोध में हिंदू जागरण मंच ने सौंपा ज्ञापन, आतंकवाद पर निर...
- फूलझर-मगरलोटा के ग्रामीणों ने बायोडीजल प्लांट पर लगाए प्रदूषण के आरोप, जांच औ...
- बैगलेस डे पर विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मिले अब्दुल कलाम खान, छत्तीसगढ़ और संगठन मजबूती पर हु...
- कॉमनवेल्थ रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का जिला हॉकी संघ ने किया भव्य सम्मान
सैनिकों के लिए राजपूत समाज ने भेजीं राखियां, मुख्य अतिथि महेंद्र प्रताप सिंह का किया सम्मान












