Breaking
- कायस्थ समाज महिला संगठन ने मनाया तीज मिलन समारोह
- कमला कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस
- शाहीन खान को राज्यस्तरीय 'डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम शिक्षा रत्न अवॉर्ड'
- एनएसएस स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों ने किया वृक्षारोपण
- जनहित के मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
- कमला कॉलेज में बीए भाग तीन की पूरक प्रायोगिक परीक्षा 29 को
- आयुर्वेद दिवस पर पीएम श्री नवोदय विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का...
- जान्हवी और भावेश का संभागीय हॉकी दल में चयन, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा ...
- तबादले के बाद भी राजनांदगांव में डटे मुख्य लिपिक रामसिंग पाटिल, रिलिव न होने ...
- यूपीआई पर शुल्क जनता की जेब पर बोझ डालेगा : अब्दुल कलाम खान
शाहीन खान को राज्यस्तरीय 'डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम शिक्षा रत्न अवॉर्ड'

राजनांदगांव। राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित भारतीय दलित साहित्य अकादमी की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा धमतरी में शिक्षक स्वाभिमान दिवस का भव्य आयोजन किया गया। अकादमी द्वारा विगत 45 वर्षों से अधिक समय से विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली अनेक विभूतियों का राज्य स्तर पर चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाता रहा है। इसी क्रम में शासकीय हाई स्कूल, पनेका की व्याख्याता शाहीन खान को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम शिक्षा रत्न अवॉर्ड से अलंकृत कर सम्मानित किया गया।
समारोह का आयोजन अकादमी की छत्तीसगढ़ इकाई के प्रांताध्यक्ष जीआर बंजारे ज्वाला के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निगार अंजुम, अध्यक्ष सुशीला देवी वाल्मीकि तथा विशिष्ट अतिथि भिलाई के वरिष्ठ समाजसेवी सुंदरदास मानिकपुरी रहे।
शाहीन खान द्वारा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के अनेक विज्ञान मॉडल राज्य स्तर पर चयनित हुए हैं, जबकि एक मॉडल का राष्ट्रीय स्तर पर भी चयन हुआ है।
यह भी उल्लेखनीय है कि विगत माह शाहीन खान को कर्म प्रथम चैरिटेबल संस्था, रायपुर द्वारा शिक्षा एवं समाज में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया था। वहीं विगत शिक्षक दिवस पर राजनांदगांव ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में सांसद एवं महापौर द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान कर उनके उल्लेखनीय योगदान का सम्मान किया गया था।











