Breaking
- माँ दुर्गा की महाआरती में शामिल हुए तोमर
- मां बम्लेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की अनुराग मित्तल न...
- भजन-कीर्तन के बीच पदयात्रियों की सेवा में जुटी श्री राजपूत करणी सेना
- सहसपुर दल्ली में गरबा उत्सव की धूम, भक्ति गीतों पर थिरके श्रद्धालु
- संस्कार सिटी स्कूल में गरबा की धुन पर थिरके बच्चे और अभिभावक
- कमला कॉलेज में छात्राओं को दी डिजिटल लाइब्रेरी और आधुनिक तकनीक की जानकारी
- मां भैरवी धाम खैरा से कल निकलेगी भव्य खप्पर यात्रा : गूंजेंगे माता के जयकारे,...
- संस्कार सिटी कॉलेज में गरबा-डांडिया की धूम, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
- ओबीसी महासभा ने जातिगत जनगणना की मांग को लेकर निकाली रैली, राष्ट्रपति के नाम ...
- कमला कॉलेज में 250 से अधिक छात्राओं ने किया योग, सीखे आत्मरक्षा के गुर
भजन-कीर्तन के बीच पदयात्रियों की सेवा में जुटी श्री राजपूत करणी सेना

श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय बहादुर सिंह ने कहा कि संस्कारधानी अपने नाम के अनुरूप हर वर्ष पदयात्रियों की सेवा में समर्पित रहती है। यहां धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धा के साथ सेवा और सहयोग की परंपरा भी देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि इस बार पदयात्रियों की सेवा करने का अवसर करणी सेना को मिला है, जो संगठन के लिए सौभाग्य की बात है।
सेवा कार्य की शुरुआत बागेश्वर धाम मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। प्रदेश अध्यक्ष संजय बहादुर सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर पदयात्रियों को पोहा वितरित किया और उनकी सेवा में योगदान दिया। भजन-कीर्तन के वातावरण में हुए इस आयोजन में संगठन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर प्रदेश सहसचिव गोल्डी भदौरिया, जिला अध्यक्ष अमन बहादुर सिंह, अजय कुशवाहा, कपिल सिंह चौहान, अभिनव सिंह, चंदन सिंह और संतोष ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।










.jpg)
