Breaking
- राहुल गांधी के विरुद्ध एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च
- सांकरा व टेड़ेसरा शराब दुकानों से अवैध आपूर्ति की शिकायत, जांच की मांग
- अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला गया मैत्रीपूर्ण मैच, पटरी पार के खिलाड़...
- राज्य खेल अलंकरण : संस्कार सिटी के वूशु खिलाड़ियों को शहीद कौशल यादव व प्रशिक...
- राशि वेलफेयर सोसायटी ने किया पूर्व सैनिकों का सम्मान, क्विज़ प्रतियोगिता में ...
- जेएनवी डोंगरगढ़ में दो दिवसीय विज्ञान शिविर संपन्न, छात्राओं में वैज्ञानिक सो...
- अंधविश्वास के पर्दाफाश पर कोलिहा के विद्यार्थियों का नाटक रहा आकर्षण का केंद्र
- मेजर ध्यानचंद जयंती पर निकला खिलाड़ियों का हुजूम, नई प्रतिमा और नए एस्ट्रोटर्...
- लगातार दूसरी बार टॉपर बने उज्ज्वल कसेर, चौथे सेमेस्टर में भी हासिल किया गोल्ड...
- जेएनवी डोंगरगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन, छात्राओं ने बांधी राखियां
राज्य खेल अलंकरण : संस्कार सिटी के वूशु खिलाड़ियों को शहीद कौशल यादव व प्रशिक्षिका विद्या सिंह को मिला शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार

राजनांदगांव। राजधानी रायपुर स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य राज्य खेल अलंकरण समारोह में संस्कारधानी राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल, ठाकुरटोला के वूशु खिलाड़ियों व प्रशिक्षिका को प्रदेश के प्रतिष्ठित खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
समारोह में विद्यालय के होनहार राष्ट्रीय वूशु खिलाड़ी स्वप्निल प्रधान और भूमिका चौधरी को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए शहीद कौशल यादव पुरस्कार से नवाजा गया। इस सम्मान के साथ दोनों खिलाड़ियों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की नगद पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
प्रशिक्षक का भी हुआ सम्मान
खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक तराशने में अहम भूमिका निभाने वाली विद्यालय की वूशु प्रशिक्षिका सुश्री विद्या सिंह को खेल क्षेत्र में उनके विशेष योगदान और समर्पण के लिए शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
16 खिलाड़ियों को मिली प्रोत्साहन राशि
संस्कार सिटी स्कूल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की कड़ी में विद्यालय के 16 अन्य राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय वूशु खिलाड़ियों को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई
विद्यालय के खिलाड़ियों व प्रशिक्षिका की इस बड़ी सफलता पर संस्था के प्रबंधक अतुल देशलहरा, आदित्य अग्रवाल, ऊहा अग्रवाल एवं प्राचार्या रेखा तिवारी सहित समस्त शाला परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय में खेल और पढ़ाई के प्रति बनाए गए बेहतर माहौल का परिणाम है। आगे भी विद्यालय के खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर राजनांदगांव का नाम रोशन करते रहेंगे।











