Breaking
- शक्तिधाम में ऋषि पंचमी पर औषधीय जड़ी-बूटियों से हुई पूजा
- प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है सेवा संकल्प अभियान : वि...
- दिग्विजय महाविद्यालय में 17 सितंबर को रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर
- कैसे मजबूत हो सँगठन : रणनीति तय करने सरगुजा से आए युवा
- नेशनल लोक अदालत में बिखरी मुस्कान : 3.07 लाख से अधिक मामलों का हुआ निपटारा, ट...
- गणेश चतुर्थी पर नवोदय विद्यालय में वृक्षारोपण, भूतपूर्व छात्रों और बच्चों ने ...
- कामधेनु महायज्ञ व गौ-कथा के सफल आयोजन के लिए सर्व समाज की बैठक संपन्न
- जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में हिंदी पखवाड़ा शुरू, कई सृजनात्मक कार्यक्रम ...
- हॉकी की नर्सरी में 18वीं आमसभा : मनीष श्रीवास्तव बने छत्तीसगढ़ हॉकी के नए अध्...
- 20 की सवर्ण महापँचायत में तय होगा यूजीसी का भविष्य
प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है सेवा संकल्प अभियान : विवेक मोनू भंडारी

डोंगरगढ़। नगर के वार्ड क्रमांक 22 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में अभियान को वार्ड स्तर पर प्रभावी बनाने, अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने और विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से रणनीति बनाई गई।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला संयोजक व पूर्व डोंगरगढ़ शहर भाजपा महामंत्री विवेक मोनू भंडारी और वार्ड संयोजक अक्षय यादव उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने के लिए कई उपयोगी सुझाव दिए।
'आशीर्वाद का दिया' जलाकर दीर्घायु की करेंगे कामना
विवेक मोनू भंडारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 17 सितंबर को प्रदेश भाजपा के आह्वान पर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर 'आशीर्वाद का दिया' जलाया जाएगा। यह आयोजन केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के यशस्वी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए देशवासियों के विश्वास, स्नेह और कृतज्ञता को प्रकट करने का पावन अवसर है।
जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति को मिला लाभ
भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर नई पहचान बनाई है। उन्होंने गरीबों के लिए आवास, शौचालय, उज्ज्वला गैस, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं लाकर समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक काम किया है। उनका जीवन राष्ट्रसेवा और अनुशासन का उत्तम उदाहरण है।
व्यापक जनसहभागिता की अपील
आयोजकों ने वार्ड क्रमांक 22 सहित पूरे डोंगरगढ़ क्षेत्र के नागरिकों से 17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दिया' जलाने और देश की एकता, अखंडता व समृद्धि का संकल्प लेने की अपील की है।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में मुन्ना राजपूत, शेखर विश्वकर्मा, रामकृष्ण यादव, ललित शर्मा, सत्यम यादव, अजय सिन्हा, दुर्गेश यदु, दिलीप सिन्हा, सतीश यादव, अर्चना यादव, साक्षी यादव, साधना यादव, अनुराधा, गायत्री यदु, पुरुषोत्तम यादव एवं दीपक यदु सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।











