Breaking
- 91 मनोकामना ज्योति कलशों की रोशनी से जगमगाया शक्तिधाम
- छत्तीसगढ़ हॉकी की विजयी शुरुआत, असम को 8-0 से हराया
- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
- नवोदय विद्यालय परिसर में लगाए 220 नारियल के पौधे, पूर्व छात्रों ने निभाई भागी...
- प्रदीप शर्मा ने युवाओं को वालेंटियर सेवा से जुड़ने किया प्रेरित
- शक्तिधाम में प्रज्ज्वलित होंगी 91 मनोकामना ज्योत कलश
- डोंगरगढ़ मेले से पहले नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान
- श्री कल्याणिका देवस्थानम में शारदीय नवरात्रि पर होगा विशेष हवन
- यूजीसी के नियमों पर सर्व समाज का शक्ति प्रदर्शन, सुधार की मांग को लेकर प्रशास...
- कांग्रेस नेता आसिफ अली ने डीआरएम से अंडरब्रिज निर्माण में तेजी लाने की मांग रखी
देखिए...ये है रायपुर की झांकी, राजधानी ने आंखों में काटी रात
...अगले बरस तू जल्दी आ: धार्मिक परंपराओं का हिस्सा श्री गणेश विसर्जन झांकी के अवसर पर देखते ही बना शहर का सौंदर्य...

Raipur: राजधानी रायपुर (#raipur) की धार्मिक परंपराओं का हिस्सा श्री गणेश विसर्जन झांकी (#Ganesh Visarjan Jhanki) के अवसर पर शहर का सौंदर्य देखते ही बना। चारों ओर उत्साहियों की दो से तीन किलोमीटर तक लंबी कतारों ने जहां वातावरण को बेहद उत्सवी बनाया, वहीं झिलमिल रोशनी में नहाई रात ने अपना अलग ही रंग दिखाया।
शहरवासियों की रात आंखों में कटी। श्री गणेश विसर्जन झांकी की शुरुआत रात करीब 8 बजे शहर के शारदा चौक से हुई। ये झांकियां जयस्तंभ चौक, कोतवाली, सदर बाजार, सत्ती बाजार, कंकाली तालाब, पुरानी बस्ती थाना चौक, लीली चौक, लाखे नगर चौक, सुंदरनगर, महादेव घाट, रिंगरोड चौक होते हुए रायपुरा स्थित महादेव घाट के विसर्जन कुंड तक पहुंची। इनमें गंगा अवतरण और गंगा पूजा, कुंभकरण वध और अश्वमेघ यज्ञ जैसे कई मनोरम दृश्य दिखाए गए। इसी तरह संबलपुर का दुलदुली बाजा और ओडिशा के नृतक प्रमुख आकर्षण रहे।
=================



.jpg)








