Breaking
- गिरौदपुरी गादी के समक्ष शीश नवा, पूजापाठ कर तोमर ने लिया आशीर्वाद !
- मसीह समाज ने फहराया तिरंगा, पर्यावरण संरक्षण के लिए कब्रिस्तान परिसर में किया...
- कराटे प्रतियोगिता : दिल्ली में चमके राजनांदगांव के सितारे, वर्णिका ने जीता गो...
- संस्कार सिटी कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
- अधिवक्ता संघ अध्यक्ष नारायण कन्नौज का स्वर्णकार संघ ने किया अभिनंदन
- आईआईटी भिलाई के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी तकनीक की बारीकियां
- प्रियंका गांधी से मिले कांग्रेस नेता अब्दुल कलाम खान, छत्तीसगढ़ सहित संगठन की...
- हस्ती देखी न हैसियत… किसे दी गई छत्तीसगढ़ में " शेर - ए - हिंद " की उपाधि ? आ...
- फार ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप में संस्कार सिटी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
- बायोडीजल प्लांट के प्रदूषण से परेशान फुलझर-मगरलोटा के ग्रामीण, भीम आर्मी ने द...
गिरौदपुरी गादी के समक्ष शीश नवा, पूजापाठ कर तोमर ने लिया आशीर्वाद !

रायपुर. क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर का जन्मदिन 14 अगस्त को उनके समर्थकों ने धूमधाम से मनाया. स्वयँ वीरेन्द्र सिंह तोमर ने गिरौदपुरी धाम के दर्शन कर गादी के समक्ष शीश नवाया. रायपुर के कबीर नगर, उरकुरा क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थलों के भी उन्होंने दर्शन किए, पूजापाठ किया.
ज्ञात हो कि, उत्तर प्रदेश के एक जिले फ़तेहपुर अँतर्गत कागा तहसील के ग्राम टेसाही में किसान स्वर्गीय श्री ओमप्रकाश जी तोमर व श्रीमती सुशीला तोमर के घर पर 14 अगस्त वर्ष 1981 को वीरेन्द्र सिंह तोमर का जन्म हुआ था.
जब वीरेन्द्र सिंह महज 9 साल के हुआ करते थे तब तोमर परिवार साल 1990 से छत्तीसगढ़ को अपनी कर्मभूमि मानते हुए यहाँ का निवासी है. यहीं पर वीरेन्द्र सिंह की शिक्षादीक्षा हुई है.
वीरेन्द्र सिंह तोमर के जन्मदिन का जश्न 13 -14 अगस्त की मध्यरात्रि से प्रारँभ हो गया था. छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से रायपुर पहुँचे क्षत्रिय करणी सेना के सदस्यों सहित तोमर समर्थकों ने आतिशबाजी के मध्य केक काटते हुए उनके घर पर ही उनके जन्मदिन का जश्न मनाया.
0 किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
इधर, जन्मदिन वाले शुक्रवार की सुबह घर पर बने राधाकृष्ण के मँदिर सहित माताश्री श्रीमती सुशीलादेवी तोमर के समक्ष शीश नवाते हुए उनका आशीर्वाद लिया. इसके बाद वीरेन्द्र सिंह तोमर का काफिला गिरौदपुरी के लिए रवाना हुआ.
रास्ते में जगह जगह उनके समर्थक उन्हें बधाई देते रहे. गिरौदपुरी पहुँच कर अपने साथियों सहित वीरेन्द्र सिंह तोमर ने गुरु बाबा घासीदास जी की पूजा अर्चना की. गुरु गादी के सामने मत्था टेककर क्षमा प्रार्थना करते हुए भविष्य के लिए आशीर्वाद लिया.
रायपुर के कबीर नगर फेस फोर में समर्थकों व क्षत्रिय करणी सेना के जाबाँज सैनिकों ने श्री हनुमान जी महाराज के श्री सुँदरकाँड़ पाठ का आयोजन किया था जिसमें वीरेन्द्र सिंह तोमर भी शामिल हुए. यहाँ पर मँदिर में दर्शन कर पूजापाठ की गई.
शुक्रवार रात्रि करीब 11 बजे तोमर का काफिला उरकुरा बस्ती अपने चाहने वालों के बीच पहुँचा. वीरेन्द्र सिंह तोमर ने इस दौरान अपने सहित उरकुरा निवासी सुनील सानिया के जन्मदिन का भी केक कटवाया.
रात्रि में जब भोजन के लिए तोमर परिवार व्हीआईपी रोड़ स्थित होटल पहुँचा तो होटल स्टाफ ने भी सरप्राइज केक कटिंग करवा कर वीरेन्द्र सिंह तोमर व परिजनों को सुखद अहसास कराया.
भाटागाँव के साँईविला स्थित तोमर बँगले में भी 14-15 अगस्त की बड़ी देर रात तक वीरेन्द्र सिंह तोमर के चाहने वाले उन्हें बधाई देने आते रहे. इस दौरान किसी ने पुष्प, किसी ने बुके तो किसी ने पौधा भेंटकर केक काटते हुए अपनी बधाई दी.
उधर, क्षत्रिय करणी सेना की जशपुर इकाई ने अपने प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर का जन्मदिन पौधरोपण कर, पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था कर मनाया. इस दौरान सेना के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह की अगुवाई में सर्किट हाउस गार्डन में पौधा रोपते हुए पर्यावरण सँरक्षण का भी सँदेश दिया गया.
इस दौरान महामँत्री राजकुमार सिंह, अभय सिंह, प्रवक्ता परमहंस सिंह, वरिष्ठ सचिव पवन सिंह, जिला सचिव हीरा सिंह, पन्नालाल सिंह, उपाध्यक्ष विपिन सिंह, रेवत नायडू, लखन लाल सिंह, सूरज सिंह, सह सचिव संदीप सिंह, रामानंद सिंह, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष सँकेत सिंह, महामँत्री आशुतोष, सचिव प्रशिक्षित नाथ शाहदेव, मीडिया प्रभारी दीपेश सिंह, मुकेश, हेमंत सिंह सहित कई अन्य उपस्थित थे.











