Breaking

रथदूज पर तोमर के बेडे़ में शामिल हुई टोयोटा लैंड क्रूजर !

छत्तीसगढ़ 17 July 2026 (20)

post

देश24 न्यूज: 

रायपुर. सनातनियों के महान पर्व रथदूज के शुभ अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना परिवार में  एक नए सदस्य का आगमन हुआ है. इसका नाम टोयोटा लैंड क्रूजर है जोकि भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर के बेडे़ यानिकि काफिले में शामिल की गई है.

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य निवास पर इस वाहन को पूजापाठ कर ट्रेलर से उतारा गया. मुख्य महराज आचार्य पँडित धीरज शास्त्री इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित थे.

उनकी मौजुदगी में आचार्य अखिलेश शुक्ला, पँडित सँदीप महराज, जयप्रकाश पाँडेय, शाश्वत ओझा, धर्मेंद्र मिश्रा व पँडित कृष्णा पयासी की टीम ने मँत्रोच्चार के मध्य "नए रथ" की आगवानी सुनिश्चित की. देवी देवताओं सहित गौमाता व माताश्री सुशीला देवी तोमर से भी आशीर्वाद लिया गया.

टोयोटा लैंड क्रूजर वाहन की पूजा अर्धांगिनी श्रीमती शुभ्रा तोमर के साथ वीरेन्द्र सिंह
तोमर, रोहित तोमर, श्रीमती भावना सिंह तोमर ने अपने बच्चों अनुभव सिंह तोमर, विक्रमादित्य सिंह तोमर, अर्ची सिंह तोमर, कृषा सिंह तोमर सँग की.

नए वाहन की पूजा के दौरान
क्षत्रिय करणी सेना से जुडे़ हुए राजसिंह हाडा़, राजसिंह सहित सहयोगी कर्मचारी भाठागाँव स्थित "साँईविला" के बँगला नँबर ए वन में उपस्थित थे. श्री हाडा़ सहित सभी सहयोगियों ने तोमर परिवार को नए वाहन के आगमन पर अपनी बधाई व शुभकामनायें भी दी हैं.


You might also like!


RAIPUR WEATHER