Breaking
- मेजर ध्यानचंद जयंती पर निकला खिलाड़ियों का हुजूम, नई प्रतिमा और नए एस्ट्रोटर्...
- लगातार दूसरी बार टॉपर बने उज्ज्वल कसेर, चौथे सेमेस्टर में भी हासिल किया गोल्ड...
- जेएनवी डोंगरगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन, छात्राओं ने बांधी राखियां
- जेएनवी डोंगरगढ़ में राष्ट्रीय खेल दिवस पर उमड़ा उत्साह, 160 छात्रों ने दिखाया दम
- उमेश रगड़े के राष्ट्रीय संयोजक बनने पर रायपुर एयरपोर्ट में जोरदार स्वागत
- सड़कों पर आवारा मवेशियों से हादसों का खतरा, विहिप-बजरंग दल ने कलेक्टर को सौंप...
- राष्ट्रीय सेवा योजना अभिमुखीकरण एवं नशा मुक्ति अभियान कार्यशाला संपन्न
- शाहीन खान के मार्गदर्शन में पनेका स्कूल का मॉडल नेशनल के लिए चयनित
- अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए वरिष्ठ पत्रकार...
- पैरा योगासन में आस्था के बच्चों ने जीते 5 पदक, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन
लगातार दूसरी बार टॉपर बने उज्ज्वल कसेर, चौथे सेमेस्टर में भी हासिल किया गोल्ड मेडल

राजनांदगांव। जिले में पत्रकारिता शिक्षा के सर्वोच्च संस्थान, शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने एक बार फिर अपनी अकादमिक श्रेष्ठता का परचम लहराया है। हाल ही में घोषित बीए जनसंचार चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में प्रतिभावान छात्र उज्ज्वल कसेर ने लगातार दूसरी बार अपनी कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है और गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
उल्लेखनीय है कि दिग्विजय महाविद्यालय जिले का एकमात्र ऐसा प्रतिष्ठित संस्थान है, जहां पत्रकारिता का उच्चस्तरीय पाठ्यक्रम संचालित होता है। पिछले सेमेस्टर (85 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान) की तरह इस बार भी उज्ज्वल कसेर ने अपने उत्कृष्ट और निरंतर प्रदर्शन से पूरे महाविद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है।
अपनी इस उपलब्धि पर उज्ज्वल कसेर ने खुशी जताते हुए सफलता का श्रेय विभागाध्यक्ष डॉ. बीएन जागृत के कुशल मार्गदर्शन और विभागीय प्राध्यापकों डॉ. अमितेश सोनकर, डॉ. रेशमी साहू एवं कु. विभा सिंह के उत्कृष्ट अध्यापन व सतत प्रोत्साहन को दिया है।
इस स्वर्णिम सफलता पर विभागाध्यक्ष डॉ. बीएन जागृत, समस्त प्राध्यापकवृंद और सहपाठियों ने उज्ज्वल कसेर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं समृद्ध भविष्य की कामना की है।











