Breaking
- संविधान रक्षा मार्च में जुटेगी कांग्रेस, वोट रक्षक अभियान को लेकर भी बनी रणनीति
- युवा हमारी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में निभा रही अहम भूमिका : कुलबीर...
- टेड़ेसरा में जन चौपाल लगाकर कांग्रेस ने दिया वोट बचाओ-देश बचाओ का संदेश
- शिक्षिका चन्द्रिका टोडर को मिला नवदीप गुरु गौरव सम्मान
- श्रीकृष्ण गौशाला में गोपाष्टमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों ने ग्रहण की ...
- पंचवटी गौठान चिखली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गोपाष्टमी, उमड़ी भीड़
- नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : किशोर माहेश्वरी
- मतदाता सूची में गड़बड़ी लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा : कुलबीर छाबड़ा
- बिरसा मुंडा जयंती पर खीर-पूरी बांटकर दिया सामाजिक समरसता का संदेश
- राजनांदगांव में एनसीसी का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, 400 कैडेट्स ले रहे ...
विहिप-बजरंग दल ने मनाया जनजाति गौरव दिवस, बिरसा मुंडा को किया नमन

राजनांदगांव। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से जनजाति गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ हरसोला में मनाई गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक जितेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक जितेंद्र शर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज में सामाजिक चेतना और स्वाभिमान की भावना जागृत की। उन्होंने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष का नेतृत्व कर देश की स्वतंत्रता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन और बलिदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
शर्मा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रभावना को मजबूत करने की आवश्यकता है। उनके विचारों और संघर्ष से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और आदर्शों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।












