Breaking

चिखली बस्ती और भनपुरी प्रखंड में मनाया गया विहिप स्थापना दिवस

छत्तीसगढ़ 11 September 2026 (22)

post

राजनांदगांव। विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर चिखली बस्ती के शांतिनगर और भनपुरी प्रखंड में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें विहिप कार्यकर्ताओं के साथ हिंदू समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में भगवान श्रीराम, भारत माता और विश्व हिंदू परिषद के ध्येय का स्मरण किया गया। इस दौरान समाज की एकता, सेवा और संस्कारों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर हिंदू समाज की एकजुटता, सेवा कार्य और संस्कृति के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्निहोत्री, जिला मंत्री त्रिगुण सादानी, सह मंत्री अंकित खंडेलवाल, बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल बलदेव मिश्रा, युवराज सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता की।


You might also like!


RAIPUR WEATHER