Breaking

सम्मानित होकर डोंगरगढ़ लौटे उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल, नवोदय विद्यालय में किए कई विकास कार्य

छत्तीसगढ़ 25 April 2026 (52)

post

देश24 न्यूज: 

डोंगरगढ़। मां बम्लेश्वरी की नगरी डोंगरगढ़ स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल 23 अप्रैल 2026 को अपने मूल विद्यालय लौट आए। तीन महीने तक सुकमा 1 (पेटा) नवोदय विद्यालय में अस्थाई रूप से पदस्थ रहने के दौरान उन्होंने विद्यालय का कायाकल्प कर दिया।
श्री मंडल ने आर्ट टीचर मलय कुमार और पूजा गौतम (बायो) के साथ मिलकर छात्रों की मदद से स्कूल की दीवारों को सुंदर चित्रों से सजाया। उन्होंने सुकमा जिले के कलेक्टर अमित कुमार (आईपीएस) के सहयोग से पानी की समस्या का समाधान कर दो बोरवेल स्थापित करवाए। साथ ही विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ग्रामीण फीडर से कनेक्शन जोड़ा गया और सोलर पंप भी लगाया गया।
वहीं कलेक्टर एवं नवोदय विद्यालय पेटा के विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अमित कुमार ने सोलर पंप एवं ग्रामीण फीडर के विद्युत कनेक्शन को शहरी फीडर से जोड़ा जाना का आदेश जारी किया गया है। उन्होंने सदैव विद्यालय के विकास कार्य में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई है।
जानकारी के अनुसार, संजय कुमार मंडल छात्रों की समस्याओं को तुरंत हल करते थे। इसी कारण पालकों का विशेष स्नेह उनके साथ जुड़ा। दुर्गम क्षेत्र में भी उन्होंने सामुदायिक सहभागिता बढ़ाई और वंचित छात्राओं के लिए अभियान चलाया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 223 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी सुखविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें और उनकी पत्नी मिनी मंडल को सम्मानित किया।
तीन महीने के कार्यकाल में उन्होंने विद्यालय के कई लंबित कार्य पूरे किए। जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शन, आर्ट एग्जिबिशन और छात्रों की सुविधा के लिए गणित पार्क का निर्माण भी करवाया। गणित पार्क का उद्घाटन एसडीएम सुभाष शुक्ला, तहसीलदार अहमद जी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। नवोदय सुकमा में करियर काउंसलिंग और साइबर सुरक्षा कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विदाई के समय श्री मंडल ने ग्रुप डी कर्मचारियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उनके लौटने पर कोंटा एसडीएम सुभाष शुक्ला और तहसीलदार अहमद ने खुले दिल से उनकी तारीफ की। श्री मंडल ने कलेक्टर अमित कुमार और जिला प्रशासन का विशेष आभार व्यक्त किया।


You might also like!


RAIPUR WEATHER