Breaking

नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में ‘विज्ञान ज्योति’ कार्यक्रम का आयोजन

छत्तीसगढ़ 08 August 2026 (22)

post

देश24 न्यूज: 

डोंगरगढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में छात्राओं में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि विकसित करने तथा उन्हें वैज्ञानिक सोच के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘विज्ञान ज्योति’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र में उच्च शिक्षा व उज्ज्वल भविष्य की राह दिखाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता श्रीमती दिव्या जैन ने छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विविध क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों, उच्च शिक्षा की संभावनाओं और प्रमुख तकनीकी संस्थानों में करियर निर्माण की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान छात्राओं ने भी विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और विशेषज्ञों के समक्ष अपनी जिज्ञासाएं एवं प्रश्न रखकर समाधान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि विज्ञान ज्योति जैसे आयोजन छात्राओं के भीतर आत्मविश्वास, तार्किक चिंतन और नवाचार की भावना विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में लगातार नए प्रयोग करने और अपने सपनों को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपप्राचार्य संजय कुमार मंडल ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और देश के विकास में विज्ञान-प्रौद्योगिकी के योगदान को समझने का संदेश दिया।
इस आयोजन में हिंदी शिक्षक कमल दास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही विद्यालय के शिक्षक दिनकर पारधी, दादूराम चंद्रा, सुनील कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में उपप्राचार्य संजय कुमार मंडल के आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


You might also like!


RAIPUR WEATHER