Breaking
- लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए 1 नवंबर की दिल्ली महारैली में शामिल होंग...
- धान खरीदी से पहले किसानों की समस्याएं दूर करे सरकार : भूपेश तिवारी
- विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने वाल्मीकि जयंती पर गणेश और दुर्गा उत्सव समितियों...
- राजनांदगांव की बास्केटबॉल कन्या टीम बनी राज्यविजेता, फाइनल में रायपुर को दी श...
- नवीन और शमशुल के नेतृत्व में रायपुर में गूंजा स्वच्छता का मुद्दा, झाड़ू थामकर...
- आसिफ अली के संघर्ष का दिखा असर : अंडरब्रिज का अधूरा निर्माण कार्य शुरू, जनता ...
- सोमनी स्कूल में शिक्षक-पालक मेगा बैठक, शैक्षणिक प्रगति और परीक्षा परिणामों की...
- 12 स्कूलों में 1500 से अधिक छात्राओं को किया जागरूक, 250 किशोरियों की स्वास्थ...
- राजस्व पटवारियों की हड़ताल को अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन का समर्थन, पीवी एप हटा...
- आचार्य विद्यासागर और समयसागर महाराज का जन्मोत्सव मनाया, पूजा-अर्चना के बाद बा...
लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए 1 नवंबर की दिल्ली महारैली में शामिल होंगे विशु अजमानी

राजनांदगांव। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र, संविधान एवं मताधिकार की रक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विशाल महारैली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव विशु अजमानी अपने साथियों के साथ शामिल होंगे।
अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमीन मेमन एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मुदलियार के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार विशु अजमानी अपने साथियों के साथ दिल्ली में आयोजित इस महारैली में सहभागिता करेंगे।
विशु अजमानी ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का मत है। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल जिम्मेदारी है। चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाबदेही तय होना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। 1 नवंबर की रामलीला मैदान महारैली इसी संघर्ष की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस अपनी आवाज मजबूती से उठाएगी।
विशु अजमानी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के इस अभियान में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ खड़ा है और जनता की आवाज को मजबूती से उठाता रहेगा।











