Breaking
- तबादले के बाद भी राजनांदगांव में डटे मुख्य लिपिक रामसिंग पाटिल, रिलिव न होने ...
- यूपीआई पर शुल्क जनता की जेब पर बोझ डालेगा : अब्दुल कलाम खान
- संस्कार सिटी कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत, 'विकसित भार...
- माँ और बाबा के दरबार में छग के भगतों ने शीश नवाया
- नवोदय विद्यालय में पूर्व विद्यार्थियों ने लगाए 80 नारियल के पौधे
- राजनांदगांव में होटल राजदूत एवं होटल राज इंपीरियर के बेसमेंट में बार संचालन क...
- किशोर माहेश्वरी बने हिंदू युवा मंच के संभागीय सह संयोजक
- गणपति भक्ति में लीन हुआ लखोली : सुशील लड्ढा ने की पूजा, 10 वर्षों से लगातार च...
- जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में 'आदर्श युवा ग्राम सभा' आयोजित, छात्रों ने स...
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन को कांग्रेस ने बताया ‘बेरोजगारी, महंगाई और वादाखिलाफी...
संस्कार सिटी कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत, 'विकसित भारत' थीम पर सजीं आकर्षक रंगोलियां

राजनांदगांव। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन (ठाकुर टोला) में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके उत्साहवर्धन हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार द्वारा नवागंतुक विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पेन एवं चॉकलेट भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया गया। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य एवं समस्त प्राध्यापकों द्वारा मां सरस्वती के पूजन-अर्चन एवं राजकीय गीत के साथ किया गया। समारोह में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन, परंपराओं तथा वर्ष भर आयोजित होने वाली सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
स्वागत समारोह के ही क्रम में 'विकसित भारत' की संकल्पना पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक सोच का परिचय देते हुए एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोलियां बनाईं। रंगोलियों के माध्यम से विकसित भारत, स्वच्छता अभियान, आधुनिक शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को बेहद खूबसूरती से उकेरा गया।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर ने कहा कि महाविद्यालय केवल किताबी ज्ञान का स्थान नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व निर्माण और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने नए छात्रों को अनुशासन, कठिन परिश्रम और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, गैर-शिक्षण कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में नवागंतुक विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।











