Breaking
- शक्तिधाम में औषधीय जड़ी-बूटियों से हुई नागदेवता की पूजा
- मोहला में नए वृद्धाश्रम का शुभारंभ, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने वरिष्ठ ना...
- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोलिहा में हर्षोल्लास एवं नवाचार के साथ मनाया गया ...
- नशा मुक्ति और फिटनेस का संदेश लेकर 30 किमी दौड़े डाक बम, ग्राम छिपा लोधेश्वर म...
- राजनांदगांव के सोमिल जैन ने जीता ‘ग्लोबल मिस्टर इंडिया’ का खिताब, क्षेत्र में...
- गिरौदपुरी गादी के समक्ष शीश नवा, पूजापाठ कर तोमर ने लिया आशीर्वाद !
- मसीह समाज ने फहराया तिरंगा, पर्यावरण संरक्षण के लिए कब्रिस्तान परिसर में किया...
- कराटे प्रतियोगिता : दिल्ली में चमके राजनांदगांव के सितारे, वर्णिका ने जीता गो...
- संस्कार सिटी कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
- अधिवक्ता संघ अध्यक्ष नारायण कन्नौज का स्वर्णकार संघ ने किया अभिनंदन
शक्तिधाम में औषधीय जड़ी-बूटियों से हुई नागदेवता की पूजा

राजनांदगांव। शहर के बाबूटोला (वार्ड क्रमांक 1) स्थित शक्तिधाम अघोर शोध एवं जनकल्याण आश्रम में नागपंचमी का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना कर नागदेवता का आह्वान किया गया। साथ ही जंगल से लाई गई औषधीय जड़ी-बूटियों का विधिवत पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
मंदिर परिसर में समस्त धार्मिक अनुष्ठान गुरुदेव हरीश यादव के पावन सान्निध्य में संपन्न हुए। गुरुदेव ने नागदेवता का पूजन-अभिषेक कर क्षेत्रवासियों के लिए शांति, समृद्धि और निरोगी जीवन की प्रार्थना की।
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गुरुदेव हरीश यादव ने कहा कि नागपंचमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, पर्यावरण और जीव-जंतुओं के प्रति हमारी प्राचीन श्रद्धा और संवेदना को दर्शाने वाला अवसर है। पूजन के दौरान परंपरागत बिहाट गीतों का गायन किया गया, जिससे संपूर्ण आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा।
आयोजन के दौरान सामूहिक पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में मंदिर समिति के सदस्यों, स्थानीय नागरिकों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।











