Breaking
- शक्तिधाम में ऋषि पंचमी पर औषधीय जड़ी-बूटियों से हुई पूजा
- प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है सेवा संकल्प अभियान : वि...
- दिग्विजय महाविद्यालय में 17 सितंबर को रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर
- कैसे मजबूत हो सँगठन : रणनीति तय करने सरगुजा से आए युवा
- नेशनल लोक अदालत में बिखरी मुस्कान : 3.07 लाख से अधिक मामलों का हुआ निपटारा, ट...
- गणेश चतुर्थी पर नवोदय विद्यालय में वृक्षारोपण, भूतपूर्व छात्रों और बच्चों ने ...
- कामधेनु महायज्ञ व गौ-कथा के सफल आयोजन के लिए सर्व समाज की बैठक संपन्न
- जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में हिंदी पखवाड़ा शुरू, कई सृजनात्मक कार्यक्रम ...
- हॉकी की नर्सरी में 18वीं आमसभा : मनीष श्रीवास्तव बने छत्तीसगढ़ हॉकी के नए अध्...
- 20 की सवर्ण महापँचायत में तय होगा यूजीसी का भविष्य
शक्तिधाम में ऋषि पंचमी पर औषधीय जड़ी-बूटियों से हुई पूजा

राजनांदगांव। शहर के बाबूटोला (वार्ड क्रमांक 1) स्थित शक्तिधाम अघोर शोध एवं जनकल्याण आश्रम में ऋषि पंचमी का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना कर ऋषियों एवं गुरुओं का आह्वान किया गया। साथ ही जंगल से लाई गई औषधीय जड़ी-बूटियों का विधिवत पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
मंदिर परिसर में समस्त धार्मिक अनुष्ठान गुरुदेव हरीश यादव के पावन सान्निध्य में संपन्न हुए। गुरुदेव ने नागदेवता का पूजन-अभिषेक कर क्षेत्रवासियों के लिए शांति, समृद्धि और निरोगी जीवन की प्रार्थना की।
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गुरुदेव हरीश यादव ने कहा कि ऋषि पंचमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, पर्यावरण और जीव-जंतुओं के प्रति हमारी प्राचीन श्रद्धा और संवेदना को दर्शाने वाला अवसर है। पूजन के दौरान परंपरागत बिहाट गीतों का गायन किया गया, जिससे संपूर्ण आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा।
आयोजन के दौरान सामूहिक पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में मंदिर समिति के सदस्यों, स्थानीय नागरिकों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।











